बक्सर, अप्रैल 7 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना में घुसकर पुलिस वालों से बदसलूकी करने के आरोप में एक महिला पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक शहर के मुसाफिरगंज मुहल्ला निवासी शंकर कुमार की पत्नी रोशनी देवी मोबाइल से वीडियो बनाते हुए टाउन थाना में घुसी और पुलिस पर बेजां आरोप लगाती हुई हंगामा करने लगी। मौके पर मौजूद दो महिला सिपाहियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो वह उनसे उलझ गई। दोनों सिपाहियों से उसने मारपीट की। किसी तरह उसे नियंत्रित किया गया। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (मनोज सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.