सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को टाउन थाना के समीप विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में दुपहिया वाहनों के विरुद्ध हेलमेट जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 13 दुपहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। संबंधित वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.