मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। सबसे अहम निर्णय अर्बन चैलेंज फंड योजना के तहत टाउन क्लब मैदान में सात मंजिला मल्टीप्लेक्स निर्माण के प्रस्ताव को लेकर लिया गया। समिति की मंजूरी मिलने के बाद अब यह प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि प्रस्तावित मल्टीप्लेक्स शहर की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम द्वारा हाल में निर्मित पार्क के सौंदर्यीकरण का भी निर्णय लिया गया। पार्क के पूर्वी हिस्से को विकसित कर वहां सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की व्यवस्था करने तथा भ...