मधुबनी, जनवरी 31 -- मधुबनी,एक संवाददाता। बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 5 फरवरी को टाउन क्लब मैदान में एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश की कई निजी प्रतिष्ठित और जानी-मानी कंपनियाँ भाग लेंगी। जहां मेले में जानी मानी कंपनियाँ युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। खास बात यह है कि योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाने की भी व्यवस्था की गई है। यह मेला विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी है जो रोजगार की तलाश में हैं और अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं। भाग लेने वाले अ...