नोएडा, जनवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी-वन और दो टाउनशिप में सड़कों पर वाहन खड़े होने से लोग परेशान है। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। उसके बाद भी लोग वाहनों को खड़ा कर जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है और गौर सिटी-वन निवासी मनीष और गौर सिटी-2 निवासी दीपक ने बताया कि परिसर में यातायात सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। रोज जाम के कारण लोगों को अपनी सोसाइटी तक पहुंचने में टाउनशिप के अंदर ही 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। शिकायत पर नो पार्किंग जोन के बोर्ड भी लगाए, उसके बाद भी हालात जस के तस है। टाउनशिप दे मेंटेनेंस हेड सचिन से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.