पटना, अगस्त 7 -- विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने पाटलिपुत्र टाउनशिप में आवास के साथ बाजार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य का बेहतर समन्वय रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरित क्षेत्र और अन्य नागरिक सुविधाएं भी इस तरह विकसित की जाए ताकि लोगों को बुनियादी सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करना पड़े। पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के समग्र विकास के लिए उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय परामर्श बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई सुझाव भी दिए। विकास योजना-2047 के प्रारूप पर चर्चा की। बिहार शहरी आयोजना एवं विकास बोर्ड के सभी सदस्य तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। विकास आयुक्त ने कहा कि समय के साथ शहरी नियोजन की अवधारणा में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। आधुनिक शहरों में रोजगार, आवास, वाणिज्यिक गतिविधियां, संस्थागत सुविधाएं, ...