टाउनशिप निर्माण के नाम पर किसानों से छीनी जा रही भूमि: रामचंद्र महतो
बेगुसराय, जुलाई 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान सभा जिला परिषद की बैठक गुरुवार को उपाध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में कार्यानंद भवन में की गई। राज्य महासचिव रामचंद्र महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह मोदी सरकार किसानों से खेती छीनने पर तुली हुई है। टाउनशिप निर्माण के नाम पर भी सरकार की योजना किसानों से जमीन छीनने की है। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, सिंचाई एवं कीटनाशक दवा की बढ़ती कीमत से खेती अलाभकर हो चुकी है । किसान विरोधी एवं कारपोरेट पक्षी नीति के विरोध में 15 जुलाई को विधानसभा मार्च किया जाएगा। जिला सचिव दिनेश सिंह एवं अध्यक्ष कृष्ण कुमार डबलू ने बताया कि जिले में इस मार्च को सफल बनाने के लिए पदयात्रा, जीबी बैठक एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन हर स्तर पर किया जाएगा। कहा कि 5000 किसान इस रैली में भाग लेंगे। बैठक में अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.