कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने टाई-यूपी के साथ समझौता किया है। यह समझौता विवि परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं और युवा उद्यमियों को मेंटरिंग, इनक्यूबेशन और व्यावसायिक अनुभव उपलब्ध कराना है। जिससे उनके नवाचारी विचारों को सफल स्टार्टअप में बदला जा सके।कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, टाई-यूपी के अध्यक्ष डॉ. राव विक्रम सिंह सहित कई उद्योग विशेषज्ञ मौजूद रहे। प्रो. पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य, कृषि, ड्रोन तकनीक और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में नवाचार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जल्द ही स्टार्टअप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.