टाई यूपी उत्तरखांड चैप्टर के चेयरमैन बने विवेक पाण्डेय
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ट्रैवेल एजेंट्स एसोसिएशन आफ इंडिया उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की वार्षिक समान्य बैठक एवं चुनाव में रिवोट्रिप हालीडे एलएलसी लखनऊ के डायरेक्टर विवेक पाण्डेय को चैप्टर चेयरमैन चुना गया है। इसी के साथ अर्श टूर्स के सैय्यद अली अरशद जैदी को सचिव, अशरफ ट्रैवेल्स के मोहम्मद खालिद शाह को कोषाध्यक्ष चुनाव गया है। नव-निर्वाचित चेयरमैन विवेक पाण्डेय ने सभी टाई सदस्यों का भरोसा जताने के लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि नई टीम की कोशिश एक ऐसे चैप्टर की होगी, जहां हर सदस्य की आवाज सुनी जाए, हर सदस्य को भागीदारी और योगदान का मौका मिले। साथ ही टाई के नेटवर्क, रिसोर्स और क्षमता को अधिक से अधिक फायदा प्रांतीय सदस्यों को मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.