कटिहार, दिसम्बर 18 -- कटिहार, निप्र मदन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 10 का फाइनल मनिहारी और अमदाबाद के बीच कांटाकोश रेलवे मैदान में खेला गया। निर्धारित 90 में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। टाईब्रेकर में अमदाबाद की टीम ने मनिहारी को 4-2से पराजित कर दिया। विजेता टीम को 7500रुपया , ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 5100रुपया, ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन कमिटी को साधुवाद दिया। आयोजन कमिटी के संयोजक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संत स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज ने आयोजन कमिटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन सीखा जा सकता है। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों के अच्छे खेल के लिए प्रशंसा की और स्वर्गीय मदन यादव के जीवनी पर प्रकाश डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.