बलरामपुर, मार्च 25 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में टाई एंड डाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक एवं परास्नातक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रो. वीणा सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा एवं डॉ. अनामिका सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में एमए द्वितीय वर्ष की सीमा यादव और बीए तृतीय वर्ष की चांदनी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नीलू वर्मा व निधि सोनी द्वितीय तथा अंतिमा भारती व राशि कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। वर्तिका पाठक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंतला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मणिका मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.