बरेली, अप्रैल 11 -- नवाबगंज। चार दिन पूर्व दिनदहाड़े कचहरी में टाइपिस्ट के चैंबर से प्रिंटर और दुकान से एलईडी चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मोहल्ला चाणक्यपुरी निवासी बाबूराम गंगवार टाइपिस्ट हैं। पांच दिन पूर्व चोर दिनदहाड़े उनके चैंबर से प्रिंटर चोरी कर लिया था। चोर ने बाईपास मार्ग स्थित मोहम्मद इरफान की दुकान से एलईडी भी चोरी की थी। वह पास की दुकान में लगे एक सीसी कैमरे में एलईडी ले जाते हुए दिखा था। फुटेज देख पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।उसकी पहचान ईध जागीर गांव के वारिस पुत्र रईस अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने उससे प्रिंटर और एलईडी बरामद कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.