टाईब्रेकर में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब की जीत, सेमीफाइनल खेलेगी
मुंगेर, अप्रैल 23 -- धरहरा,एक संवाददाता। गांधी मैदान फुटबॉल स्टेडियम धरहरा में मंगलवार को श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के तत्वावधान में आयोजित शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा और रामपुर यूनाइटेड के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक और सधे हुए खेल का प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे पास और तेज रणनीति ने दर्शकों को बांधे रखा। मध्यांतर तक दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दर्शकों का उत्साह पूरे मैच के दौरान चरम पर रहा और खिलाड़ी भी जीत के लिए अंत तक संघर्ष करते नजर आए। निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित रहने के बाद परिणाम टाईब्रेकर से तय किया गया। टाईब्रेकर में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा ने 5-3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.