टाईब्रेकर में मनिया को हराकर उसियां क्वार्टरफाइनल में पहुंची
गाजीपुर, जुलाई 1 -- दिलदारनगर। उसियां खेल मैदान में आयोजित नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में मेजबान उसियां की टीम ने मनिया को टाईब्रेकर में 1-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेहराब खान ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में कई अच्छे मूव बने, लेकिन दोनों टीमों के गोलकीपरों और मजबूत रक्षा पंक्ति के कारण कोई भी गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने जीत के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए टाईब्रेकर में उसियां ने 1-0 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.