अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रावण टीला इलाके में शनिवार शाम को निर्माणाधीन फैक्ट्री में टाइल्स लगा रहे एक मजदूर की पहली मंजिल से गिरने के चलते मौत हो गई। पाड़ लगाने के दौरान मजदूर का पैर फिसल गया था। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। महुआखेड़ा क्षेत्र के सरोज नगर बघेल नगर निवासी 27 वर्षीय विकास टाइल्स लगाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। विकास के पिता राजवीर सिंह ने तहरीर में कहा है कि शनिवार को विकास रावण टीला स्थित एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में टाइल्स लगाने गए थे, जहां चार माह से काम कर रहे थे। आरोप है कि मालिक द्वारा जल्द काम पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन, सुरक्षा के कोई उपकरण प्रदान नहीं किए। इसके चलते पाड़ बां...