गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। टाइल्स लगाने के दौरान करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई 37 वर्षीय सीताराम उर्फ तेजई 15 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में टाइल्स लगाने का काम करता था। आरोप है कि सीताराम 10 मार्च से गुरुग्रामके साउथ सिटी-2, सेक्टर-49 स्थित मकान में ठेकेदार के पास टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। 15 मार्च को पुलिस से उसे सूचना मिली कि काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से सीताराम उर्फ तेजई की मौत हो गई। जगदीश का आरोप है कि काम के दौरान मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण या सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई थी। ठेकेदार और मकान मालिक की लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.