रामपुर, मई 22 -- रामपुर। थाना गंज क्षेत्र में गुरुवार देर रात टाइल्स के गोदाम से लाखों का सामान चोरी कर लिया। टीन शेड काटकर अंदर आए चोर गोदाम से चार बैटरी इनवर्टर और नगदी समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। गोदाम स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला स्वार रोड स्थित काशीपुर तमन्ना मैरिज हॉल के पास का है। भोट बक्काल निवासी रईस अहमद का तमन्ना मैरिज हॉल के सामने टाइल्स का शोरूम है। गुरुवार रात किसी समय अज्ञात चोर गोदाम के पास आ गए। करीब 20 फीट ऊंचे टीन शेड को काटकर चोर गोदाम के अंदर चले गए। गोदाम में पहुंच कर चोरों ने गोदाम का शटर अंदर से खोल दिया। इस दौरान कर चार बैटरी, टाइल्स काटने की मशीन, समरसेबल, इनवर्टर के अलावा दराज में रखे करीब 15 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह शोरूम मालिक गोदाम पर पहुंचे तो माजरा ...