गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आग लगी है। इसका असर प्लम्बर के सामान के साथ ही टाइल्स, कमोड के साथ ही लग्जरी टोटी की कीमतों पर दिख रहा है। टाइल्स में प्रति पेटी 50 से 100 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं 11000 रुपये में मिलने वाले कमोड की कीमत 12000 के पार पहुंच गई है।

टाइल्स फैक्ट्रियों पर असर कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत से गुजरात के मोरबी में टाइल्स फैक्ट्रियों में बड़े पैमाने पर असर पड़ा है। फैक्ट्रियों में टाइल्स को चमक देने के लिए एलपीजी के साथ पीएनजी गैस की जरूरत पड़ती है। कीमतों में बढ़ोतरी के बीच जो फैक्ट्रियां खुलने की तैयारी में थीं, उनपर भी असर पड़ रहा है। कारोबारी मुकुल कुमार का कहना है कि टाइल्स में प्रति पे...