बलरामपुर, जून 18 -- तुलसीपुर, संवाददाता। उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय बिलोहा में टाइम अप एक्पो-2026 विषय पर ऑनलाइन जागरूकता वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप संस्कृति तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. माजिद हुसैन ने किया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह रोजगार सृजन के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। वेबिनार में सहायक आचार्य सौरभ मिश्र ने टाइम अप एक्पो की विस्तृत जानकारी देते हुए उद्यमित...