देहरादून, जून 25 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग 2026 में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड हासिल किया है। यह रैंकिंग संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के आधार पर तैयार की जाती है। विश्वविद्यालय को एसडीजी-6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता) में विश्व स्तर पर 89वीं रैंक मिली। इसके अलावा एसडीजी-12 में 101-200 ग्लोबल रैंक बैंड, एसडीजी-3 (अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण), एसडीजी-7 (सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा) और एसडीजी-17 (लक्ष्यों के लिए साझेदारी) में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड, जबकि एसडीजी-9 (उद्योग, नवाचार एवं अवसंरचना) में 401-600 ग्लोबल रैंक बैंड प्राप्त हुआ।विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, कर्मचारियों और...