मुंगेर, अप्रैल 21 -- धरहरा,एक संवाददाता। गांधी फुटबॉल स्टेडियम धरहरा में सोमवार को खेले गए शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के तत्वाधान में आयोजित इस मैच में इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब मुबारकचक और भागलपुर की टीम ने भाग लिया। शुरूआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। मैच के 40वें मिनट में भागलपुर की टीम को पेनाल्टी का सुनहरा मौका मिला, जिसे मुबारकचक के गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 0-0 ही रहा। इसके बाद मैच का फैसला टाइब्रेकर से किया गया, जिसमें मुबारकचक की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल ...