टाइब्रेकर में जीते गाड़ी होटवार और मरांग गोमके एफसी
रांची, अगस्त 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। पद्मश्री रामदयाल मुंडा चैलेंज प्रतियोगिता में तीसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेल गए। दोनों मैच रोमांचक रहे। निर्धारित समय तक दोनों मैचों में जीत-हार का फैसला नहीं हो सका। मोरहाबादी के रामदयाल मुंडा ग्राउंड में पहला मैच जीएफसी गाड़ी होटवार और दीपक ब्रदर्स के बीच हुआ। टाइब्रेकर में जीएफसी गाड़ी होटवार ने 8-7 से जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच मुकेश महली को मिला। दूसरा मैच मरांग गोमके एफसी व बीपीएसएस दुबलिया के बीच हुआ। इसमें मरांग गोमके टीम 5-4 से विजयी रही। प्लेयर ऑफ द मैच प्रकाश बारला रहे। झुनू टुडू और राजू टुडू ने खिलाड़ियों को सममानित किया। मौके पर पार्षद अमित मुंडा, नरेश पाहन, संजय टोप्पो, अजित कच्छप आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.