टाइफाइड का बढ़ने लगा खतरा
भदोही, मई 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम का दोहरा चरित्र लोगों को बीमार कर रहा है। सुबह ठंडी हवा चल रही है तो दिन में तपती धूप से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। ऐसे में बुखार, टाइफाइड, खांसी और दमा का खतरा बढ़ता जा रहा है। तबीयत बिगड़ते ही लोगों की बेचैनी बढ़ जा रही है। चिकित्सकों की मानें तो बुखार की चपेट में आते ही लोग शारीरिक रूप से कमजोर हो जा रहे हैं। दो दिन बुखार होने पर ही लोग खून जांच कराने पैथोलॉजी पहुंच जा रहे हैं। रिपोर्ट में टाइफाइड बुखार के साथ प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबिन कम हो रहा है। बाजार में फलों का दाम इतना बढ़ गया है कि निम्न वर्गीय लोग उन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं। ऐसे में मरीज बकरी का दूध और पपीते के पत्ते का सहारा लेकर प्लेटलेट्स बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल में पहुंचते ही मरीजों की भीड़ देख लोग हैरान हो जा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.