देहरादून, अप्रैल 13 -- देहरादून। उदय डायबिटीज अवेयरनेस इनिशिएटिव सोसाइटी ने टाइप-वन डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए वार्षिक हेल्थ कैंप आयोजित किया। पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों का उत्साहवर्धन किया और संस्था की संस्थापक रेखा नेगी के प्रयासों को सराहा। कैंप में गैरसैंण, टिहरी, हरिद्वार और देहरादून सहित कई जिलों के करीब 50 बच्चों व उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। दिल्ली से आईं मनोवैज्ञानिक डॉ. सृष्टि पुरी ने परिवारों को विशेष काउंसलिंग दी। इस दौरान बच्चों को डायबिटीज मैनेजमेंट, डाइट और 'सिक-डे मैनेजमेंट' की जानकारी दी गई। साथ ही, स्वास्थ्य जांच (ब्लड टेस्ट) कर बच्चों को उपहार भी बांटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...