टाइप टेस्ट के लिए आठ जुलाई तक करें आवेदन
प्रयागराज, जून 23 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कंप्यूटर सहायक के 14 पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में सफल 169 अभ्यर्थियों से द्वितीय चरण हिन्दी टंकण (कम्प्यूटर पर) की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उपसचिव राजेश कुमार के अनुसार द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन बुधवार से आठ जुलाई तक लिए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे आवेदन पत्र (फार्मसेट) का प्रिंट निकालकर आवश्यक संलग्नकों सहित 13 जुलाई की शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से या स्वयं लोक सेवा आयोग में उपस्थित होकर उपलब्ध करा दें। छह फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ के 49 केंद्रों पर आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में पंजीकृत 21276 अभ्यर्थियों में से 7898 सम्मिलित हुए थे। यह भी पढ़ें- एलटी कंप्यूटर की मुख्य परीक्षा के लिए मांगे आवेदन यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य भर्ती के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.