टाइपिंग टेस्ट में तीन बार फेल हो गया क्लर्क, डीएम ने कर दिया डिमोशन, बनाया चपरासी
बरेली, सितम्बर 18 -- Bareilly News: यूपी के बरेली में जिलाधिाकरी अविनाश सिंह ने कनिष्ठ लिपिक रेहान खान पर ऐक्शन लेते हुए उसका डिमोशन कर दिया है। लिपिक रेहान तीन बार टाइपिंग टेस्ट में फेल हो चुका है। रेहान हिंदी टंकण परीक्षा में लगातार फेल हो रहा था। टाइपिंग टेस्ट में तीन बार फेल होने पर कनिष्ठ लिपिक रेहान खान का डीएम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में डिमोशन कर दिया है। डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर उनको चतुर्थ श्रेणी के पद पर भेज दिया गया। अन्य मृतक आश्रित कर्मचारियों के हिन्दी टाइपिंग परीक्षा में फेल हो जाने के फलस्वरूप राहुल कुमार और लक्ष्मी सक्सेना को तीसरा व अन्तिम अवसर जबकि कंचित चौधरी और नेहा जोशी को द्वितीय अवसर प्रदान किया गया। इन लोगों को दो महीने का समय दिया गया है। यह भी पढ़ें- संजय निषाद ने BJP से रिश्तों पर चर्चा का पर्चा फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.