दुमका, जून 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाइनी टोट्स प्री-नर्सरी स्कूल, दुमका में विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी के मार्गदर्शन में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल शिक्षक रंजीत मिश्रा ने बच्चों को योग एवं प्राणायाम की सरल एवं उपयोगी विधियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वस्थ, निरोग एवं अनुशासित जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने बड़े उत्साह एवं आनंद के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर स्कूली बच्चों को कराया गया योगाभ्यास यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में रन फॉर योगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- कालेज में कराया गया यो...