टाइड फण्ड से नियम विरूद्ध कार्य कराने पर चार पंचायतों के प्रधान व सचिव फंसे, होगी वसूली
मथुरा, जून 29 -- नौहझील ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोह, अहमदपुर, रामगढ़ी और सिंगौली में टाइड फण्ड से नियम विरुद्ध कार्य कराने पर इन ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव फंस गए हैं। इन पंचायतों ने टाइड फण्ड से पेवर, इण्टरलॉकिंग कार्य, सिल्ट कटाई आदि कार्य कराये गये जो शासनादेश द्वारा व्यय के मार्गदर्शक सिद्धांतों के विपरीत है। इस राशि को स्वच्छता एवं पेयजल की व्यवस्था पर ही खर्च किया जा सकता है। अब इन चारों ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिवों से खर्च की गई आधी-आधी राशि की वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी चद्र प्रकाश सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि शासनादेश 07 अक्तूबर, 2021 के अनुसार पेयजल एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट / स्वच्छता के कार्यों पर व्यय न होकर वित्तीय नियमों के विपरीत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.