कौशाम्बी, नवम्बर 25 -- शासन द्वारा जिले की 451 ग्रामसभाओं को 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में निर्दिष्ट अनुदान टाइड फंड की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। निदेशक पंचायती राज ने डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह को पत्र भेजकर व्यय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। पत्र में निदेशक पंचायती राज ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत जिले की सभी ग्रामसभाओं को वित्तीय वर्ष के लिए टाइड फंड की धनराशि जारी कर दी गई है। उक्त हस्तांतरित धनराशि की पंचायतों के खातों में प्राप्ति की पुष्टि कराना सुनिश्चित करें। इतना ही नहीं प्राप्त धनराशि के व्यय भी जिस मद में किया जाना है उसे सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट निदेशक पंचायती राज कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। जिन ग्राम पंचायताओं को धनराशि प्राप्त न हुई हो, इसकी रिपोर्ट निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.