कानपुर, मई 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही द्वितीय सैमुअल बाली व बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें फ्रेंड्स क्लब ने टाइटंस को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।आरपीसीए मैदान पर हुए मैच में केएन टाइटंस की पूरी टीम 24.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अविनाश सिंह ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिजीत कुमार ने चार और राजेंद्र तिवारी ने तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी फ्रेंड्स क्लब की टीम ने 15.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 106 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अभिजीत कुमार ने 36 रन, हसीन अहमद ने नाबाद 41 रन बनाए। गेंदबाजी में विष्णु ने चार विकेट प्राप्त किया। अभिजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.