कटिहार, जनवरी 3 -- आजमनगर। जयदेव क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का 7वां संस्करण अपने रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टाइगर 11 बथनाहा और पिंटू 11 सेक्सातन के बीच खेला गया। जिसमें आयोजनकर्ता जयदेव कुमार मंडल के साथ महादेव, शक्ति, देवराज, कालाचंद, कुंदन एवं प्रेमचंद मंडल ने अहम भूमिका निभाई। फाइनल मैच में पिंटु 11 सेक्सातन के कप्तान मदन कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर 11 बथनाहा ने 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिंटु 11 सेक्सातन की पूरी टीम मात्र 87 रन पर ऑल आउट हो गई। टाइगर 11 बथनाहा ने 67 रनों से फाइनल मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में प्रभात मंडल को मैन ऑफ द मैच तथा अभिषेक दास को मैन ऑफ द सीरीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.