टाइगर श्रॉफ मामले में पुलिस के ऐक्शन से गदगद हुईं किरण बेदी, जांच टीमों को लेकर सरकार को दी खास सलाह
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने टाइगर श्रॉफ मामले को लेकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक दिन के भीतर तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी, राज्यों के बीच पुलिस के बीच बढ़ते बेहतर तालमेल का एक उत्साहजनक सबूत है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने तकनीक, खुफिया जानकारी, मानवीय जांच और पुलिस बलों के बीच त्वरित तालमेल को देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से किसी भी स्थानीय अपराध को एक इंटर स्टेट सर्च ऑपरेशन में बदला जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस के बीच आपसी तालमेल को और मजबूत करने की सलाह देते हुए डिजिटल फोरेंसिक का इस्तेमाल करने के लिए कहा, इसके अलावा जांच टीमों को लेकर एक महत्वपूर्ण सलाह देते हुए उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली इकाइयों से अलग रखने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.