टाइगर श्रॉफ फायरिंग: एक साल पहले ही लॉरेंस गैंग में शामिल हुआ था ऋतिक, पुलिस ने ऐसे दबोचा
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल 22 वर्षीय ऋतिक महतो उर्फ रोशन कथित तौर पर करीब एक साल पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था। वह रैपिडो के लिए बाइक चलाता था और हमले में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी उसी के पास थी। मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर की शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ऋतिक महतो के अलावा 18 वर्षीय फूल सिंह और 18 वर्षीय रेहान रहीसुद्दीन शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महतो कथित तौर पर उन दो शूटरों की मदद कर रहा था, जिन्होंने अभिनेता पर गोलियां चलाई थीं।हमले से पहले मुंबई पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.