टाइगर श्रॉफ फायरिंग: ऋतिक ने वारदात से 10 दिन पहले खरीदी थी बाइक, मां का दावा अलग
बेगूसराय, अक्टूबर 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुंबई में सिने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार बेगूसराय के ऋतिक ने इस घटना के दस दिन पहले एक पुरानी बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से वह रेपिडो कैब का काम करता था। बेगूसराय के पिपरा चौक पर एक छोटी सी दुकान चलाने वाले ऋतिक उर्फ रोशन के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है। गुरुवार को जब कुछ मीडियाकर्मी उसकी दुकान पर पहुंचे तो मां संयुक्ता देवी और पिता रामू महतो रोने लगे। संयुक्ता देवी ने कहा कि ऋतिक ने मुंबई में जीवन यापन के लिए सेकेंड हैंड पल्सर बाइक 40 हजार रुपये में ली थी। इसके लिए उसके माता-पिता ने 60 हजार रुपए भेजे थे। बाइक बेचने वाले दो भाइयों के बीच विवाद था। जिस दिन गोलीबारी हुई थी, उस दिन उसके बेटे से किसी ने बाइक भाड़े पर लिया था। वह सामान्य दिनों की तरह बाइक पर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.