टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच का ऐक्शन जारी, हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में 13वीं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के करनाल से पकड़ी गई 22 साल की महिला को मंगलवार को मुंबई की विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 13 हो गई है। पुलिस 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना में महिला की भूमिका और अन्य आरोपियों से उसके संबंधों की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: बुधवार को 10 राज्यों में होगी बारिश, 50-60 की स्पीड से चलेगी हवा मुंबई क्राइम ब्रांच ने महिला को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई लाया गया और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत गठित विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.