नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी रेलवे कॉलोनी में छुपे हुए थे। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। मुंबई पुलिस को उनकी लास्ट लोकेशन अंधेरी रेलवे स्टेशन की मिली थी। यहां से तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली ट्रेन में सवार होकर भाग निकले थे। कोटा सिटी पुलिस ने भी पुष्टि की है कि तीनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इन शूटरों को टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के लिए 50,000 रुपए एडवांस मिले थे। जांच के अनुसार, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ, जिससे आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली और पता चला कि वे ट्रेन से सूरत की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की हत्य...