नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर रविवार की शाम को हुए हमले के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे थे। अब इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ को भी चोट आई है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ अपने घर में एकनाथ शिंदे के साथ बैठे हुए हैं और बात कर रहे हैं। उनकी बांह पर बैंडेज लगी है और सीने पर बीच में भी पट्टी लगी हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है और वह सुरक्षित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...