टाइगर रिजर्व की भूमि पर चला प्रशासन का अभियान, अवैध कब्जे हटाए
शाहजहांपुर, मई 15 -- बंडा। ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। ग्राम पंचायत अख्तियारपुर के फगुनिहाई घाट के पास चलाए गए अभियान के दौरान राजस्व विभाग, वन विभाग और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों ने विरोध भी किया। हालांकि पुलिस-प्रशासन के सामने एक न चली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र की है, जिस पर लंबे समय से अवैध रूप से खेती की जा रही थी। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि संरक्षित वन भूमि पर कब्जा कर फसलें बोई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- जिले में 5900 करोड़ से अधिक की जमीन कब्जा मुक्त वहीं किसानों का कहना है कि जमीन पर उनके पट्टे हैं और मामला न्यायालय में विचारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.