आगरा, दिसम्बर 24 -- कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नामी टाइगर ब्रांड के नकली माल के कारोबार का खुलासा किया है। ब्रांड प्रोटेक्टस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी अमनप्रीत की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। दुकान से 4800 फर्जी लेबल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपित फैजान सलीम निवासी खटरा मदारी खां, एमएमगेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी के जांच अधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर को बाजार सर्वे के दौरान गणपति कॉम्प्लेक्स, हिंग की मंडी स्थित टैग ब्रॉदर नामक दुकान पर नकली ब्रांड के टैग और लेबल बिकने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम ने दुकान से टाइगर ब्रांड के 4800 नकली लेबल बरामद किए। मौके पर मौजूद कर्मचारी रहमान शम्सी ने दुकान मालिक का नाम फैजान सलीम बताया। वह किसी प्रकार का लाइसेंस या अधिकृत दस्तावेज प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.