टाइगर गोलीकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर फिल्म बनाने वाले निर्माता को धमकी, क्या है पूरा मामला?
नोएडा, अक्टूबर 22 -- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद फिल्म निर्माता अमित जानी को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। जानी के मुताबिक, उन्हें मिले ऑडियो में कहा गया है कि अगर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हो सकती है, तो उन पर भी गोली चलाई जा सकती है। जानी का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई पर फिल्म बनाने के कारण लॉरेंस विरोधी गुट उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय और नोएडा पुलिस को इस बारे में जानकारी देने की बात कही है।फिल्म बनाने के कारण निशाने पर होने का दावा अमित जानी फिल्म काला हिरण के निर्माता हैं। उनका कहना है कि फिल्म के निर्माण के बाद से ही लॉरेंस विरोधी गुटों की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। जानी के मुताबिक, इन गुटों को लगता है कि उनके लॉरेंस बिश्नोई से संबंध हैं और वह फिल्म के जरिए उसे हीरो के रूप में पेश करना चाहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.