गिरडीह, जुलाई 19 -- पीरटांड़। भाकपा माओवादी संगठन का सेक सदस्य 25 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर के गिरफ्तारी के बाद पारसनाथ में नक्सल आतंक का अंत हो गया। लगभग 30 वर्ष तक पारसनाथ में आतंक का पर्याय रहे इनामी नक्सली अजय महतो गुरुवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अजय महतो की गिरफ्तारी की मुख्य वजह पत्नी व ढाई वर्ष का बेटा माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार पारसनाथ क्षेत्र का 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ मोछू ने लगभग 20 वर्ष की उम्र में माओवादी विचारधारा से प्रेरित होकर जंगल का रास्ता चुना था। यह भी पढ़ें- साल 2005 में नक्सली संगठन में दस्ता सदस्य के रूप में शामिल हुआ था टाइगर अजय महतो वर्ष 1996-97 में झारखण्ड कॉमर्स कालेज में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। इस वक्त नक्सल संगठन अपने परवान पर था। क्षेत्र में नक्सल विचार...