टाइअप के नाम पर 15 लाख की ठगी का केस
धनबाद, मई 15 -- धनबाद। किडनी केयर क्लीनिक का विभिन्न संस्थानों से टाइअप कराने के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ मिहिर कुमार ने धनबाद थाना में शिकायत की थी। डॉ मिहिर ने अपने आवेदन में बताया है कि उनकी मुलाकात दीपांकर नाथ नामक व्यक्ति से उनके स्टाफ के माध्यम से हुई थी। दिपांकर ने खुद को विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में अच्छी पकड़ रखने वाला बताते हुए क्लीनिक का रेलवे, बीसीसीएल, एनटीपीसी और अन्य संस्थानों से टाइअप कराने का भरोसा दिया। इसके बदले उसने करीब 15 लाख रुपये लिए।शिकायत के अनुसार आरोपी ने कई दस्तावेज और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए, जो देखने में पूरी तरह असली प्रतीत हो रहे थे। शुरुआत में किसी को संदेह नहीं हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि सभी सर्टिफिकेट फर्जी हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.