नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी अब तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। जिसको लेकर सपा अध्यक्ष ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है। जिसके बाद एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने निशाना साधा है। उन्होने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया। रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है। आपको बता दें सपा के इस फैसले के बाद अब बीजेपी सभी 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों का राज्यसभा जाना तय है। 16 अक्तूबर को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी।तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी सपा दरअसल सपा अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले तीसरे प्र...