हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को हल्द्वानी-रुद्रपुर स्टेट हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। लोनिवि के अधिकारियों को रेलवे से अनापत्ति लेकर सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए।कुमाऊं कमिश्नर ने रेलवे क्रॉसिंग पर अत्यधिक गड्ढे होने पर ब्रिडकुल के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने बताया कि सड़क मार्ग में हॉटमिक्स का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क में गड्ढे भरने का कार्य रेलवे को करना है। मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रेलवे से अनापत्ति लेते हुए जल्द रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क में हुए गड्ढे शीघ्र भरवाएं। यह भी पढ़ें- सीएम हेल्पलाइन पर ...