हल्द्वानी, मई 3 -- लालकुआं, संवाददाता। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में हाल ही में हाथी के हमले के बाद वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सांप पठानी, चीढ़ खत्ता, पंतनगर और लालकुआं शहर सहित आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बीते दिनों हाथी के हमलों से तीन लोगों की मौत हुई थी। इनमें पंतनगर क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- गोविन्दपुर : एक माह से हाथी के आतंक से दहशत में ग्रामीणजागरूकता अभियान इसको लेकर रविवार को वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में विभागीय टीम ने खत्तों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। टीम ने लोगों को हाथी की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की सलाह दी। गौतम ने बताया...