रामपुर, फरवरी 27 -- रंगों का पर्व होली नजदीक आते देख नगर में पिचकारी रंग गुलाल से भरी दुकानें सज गई है। दुकानों पर रंग गुलाल के अलावा रंग बिरंगी टोपी, गुब्बारें व मुखोटा आदि की खरीदारी के लिए युवाओं, बच्चों की दुकानों पर भीड़ लगने लगी है। इसके अलावा होली पर्व से पूर्व नगर व क्षेत्र के लोग होली पर बनाये जाने बाली गुजिया, दइबड़े, कचरी पापड़, बनाये जाने के लिए परचून की दुकानों से सामान खरीद रहें। दुकानों पर रेडीमेड कचरी पापड़, की भरमार है। होली पर्व पर हिन्दू समाज के लोग तमाम ही प्रकार के व्यंजन बनाते है। खासतौर पर गुजिया का अपना अलग महत्त्व है। होली पर्व पर युवा वर्ग रंग व गुलाल की खरीदारी करते है वहीं बच्चें तरह तरह की पिचकारियां, गुब्बारें, सफेदा रंग खरीदते है। रंग बाले दिन रंग का जमकर आनन्द लेते है। रंग गुलाल, पिचकारी खरीदने के लिए मुख्य सदर...