रामपुर, मार्च 21 -- शनिवार को ईद उल फितर का पर्व नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज ईदगाह में आठ बजे शुरू हुई। ईद की नमाज शहर इमाम मौलाना मुफ्ती महमूद आलम ने अदा कराई। इससे पहले उन्होंने खिताब करते हुए कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि वह अल्लाह के हुक्म पर अमल करके दूसरी तमाम बुराइयों से परहेज करें। पड़ोसियों की मदद करे। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे को मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। वहीं जामा मस्जिद में साढ़े आठ बजे मुफ़्ती मोहम्मद वसीम तथा थाने के सामने बाली मस्जिद में नो बजे मुफ़्ती निजामुद्दीन ने नमाज अदा कराई। ईदगाह व अन्य स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। नगर की सफाई व्यवस्था, पानी व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। नगर पालिका ईओ वंदना शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष साहिबा सरफराज, अध्यक्ष पति ह...