रामपुर, अप्रैल 16 -- टांडा। नगर पालिका के स्टेडियम के सभागार हाल में गुरुवार को शासन द्वारा पांच नामित सभासदों में से तीन सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तीनों सभासदों को नगर पालिका अध्यक्ष साहिबा सरफराज द्वारा शपथ दिलाई गई। इस दौरान ईओ और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। टांडा में शासन द्वारा पांच सभासदों उमेश चन्द्र सैनी, शोभा रुहेला, मेवाराम सागर, शरीफ अहमद, योगेश कुमार सैनी को नगर पालिका में नामित करके भेजा गया है। जिसमें गुरुवार को उमेश चंद सैनी, शोभा रुहेला, मेवाराम सागर ने ही शपथ ली है। चौथे नामित सभासद शरीफ अहमद कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन किसी जरूरी काम के चलते वह बिना शपथ लिए आ गए थे।इस यह भी पढ़ें- नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई दौरान साफ सफाई, जल निकासी और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को नगर में प्राथमिकता से कराये जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.