हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- हल्द्वानी । टांडा जंगल में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सीधा जंगल में घुस गई। हादसे में कार चालक समेत दो घायल हो गए। एकाएक सामने जानवर आने से वाहन अनियंत्रित हुआ और हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक कार सवार हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। रितविक रंजन (25) निवासी मेट्रोपोल सिटी, रुद्रपुर कार चला रहे थे। बताया जा रहा है कि एस मोड़ के पास अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी सुरक्षा जाली तोड़ते हुए 50 मीटर अंदर जंगल में चली गई। हादसे के बाद चालक ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को हल्की चोट आई। उन्हें उपचार के लिए नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...