बागपत, जून 12 -- छपरौली। गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी बागपत नवीन सिंह व अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग बड़ौत रजनीश कुमार ने बताया कि टांडा गांव निवासी इजहार खान ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों में घोटाले व अनियमितताओ तथा सरकारी धन का दुरुपयोग करने संबंधी 28 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी बागपत को शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित जांच टीम ने गुरुवार को गांव मे ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर व इंटर कॉलेज के मेन गेट की जांच की। यह भी पढ़ें- टांडा में जांच को पहुंची टीम, प्रधान-सचिव नहीं दिखा पाये कागज इस दौरान ग्राम प्रधान नवाजिश खान एवं ग्राम सचिव अ...